
कांकेर न्यूज़ धमाका /// जिले में राज्य का 11 वां मेडिकल कॉलेज खुलेगा. MBBS की 100 सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे. कांकेर जिला के छात्रों के लिए ये अब तक की बड़ी सौगात है. वहीं राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के आदेश के मुताबिक महासमुंद और कोरबा में संसाधनो की कमी के कारण अनुमति नहीं मिली है. केंद्र सरकार को तीन कॉलेज के आवेदन भेजे गए थे, लेकिन 1 को ही अनुमति मिली.
