
जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// डिमरापाल अस्पताल में एक साथ 10 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. यह सभी कर्मचारी अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के है. RTPCR जांच में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है डिमरापाल कोविड प्रभारी नवीन दुलानी ने कहा कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. दरअसल माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में एक दो कर्मचारियों को सर्दी बुखार की शिकायत थी. एहतियात तौर पर RTPCR टेस्ट कराया गया. अब 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. अन्य लोगों के संपर्क में आने के बाद उन लोगों ने भी कोरोना जांच करवाया जाएगा
