छतीसगढ़रायपुर

 युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, सुनसान जगह पर फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार

Raipur News : युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, सुनसान जगह पर फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में युवती से रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि रायपुर के कौशिल्या विहार (कमल विहार) सेक्टर-1 में 14 जनवरी को सड़क किनारे एक युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी. पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल कर रही थी. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

दरअसल, 14 जनवरी को रायपुर टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली थी कि कमल विहार सेक्टर 01 में एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने मृतका की पहचान कोटा सरस्वती नगर निवासी के रूप में की.

CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने किया ट्रैक

मामले का खुलासा करते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया, पुलिस ने मृतिका के घर से लेकर घटना स्थल तक के CCTV फुटेज खंगाली. CCTV में युवती 13 जनवरी को शाम 7.15 बजे रेलवे स्टेशन के पास लोकेट की गई, जिसमें वह ई-रिक्शा में बैठकर जाती दिखी. ई-रिक्शा को लगातार ट्रैक किया गया तो युवती लालपुर में दिखी, वहां से रात करीब 9 बजे वापस रेलवे स्टेशन की ओर लौटी. इसके बाद 14 जनवरी की रात लगभग 1.55 बजे स्विफ्ट डिजायर कार में बैठती हुई नजर आई. इसके बाद युवती नहीं दिखी.

कार बुकिंग का काम करता था आरोपी, रेलवे स्टेशन में चलाता था चाय ठेला

एसएसपी ने बताया, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर डिजायर कार के संबंध में जानकारी ली. उक्त कार बिलासपुर निवासी बृजेश ओझा की निकली. बृजेश रायपुर में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है. बृजेश कार बुकिंग का कार्य करता है और अपनी पत्नी के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन में चाय का ठेला चलता है. पुलिस ने बृजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने दुष्कर्म के बाद हत्या करना स्वीकार किया.

युवती को पहले से जानता था आरोपी

आरोपी बृजेश ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को वह अपने दोस्त के साथ कमल विहार पहुंचकर शराब पार्टी की. इसके बाद दोस्तों को उसके घर छोड़कर बुकिंग के लिए निकल गया. रात को बृजेश रेलवे स्टेशन पहुंचा तो युवती मिल गई. युवती को बृजेश पहले से जानता था. उसने युवती को अपनी कार में बैठाकर कौशिल्या विहार (कमल विहार) ले गया, जहां उसने युवती से रेप किया. फिर युवती के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद शव को सूनसान इलाके में फेंककर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!