बीजापुरछत्तीसगढ

पेड़ के नीचे छात्र और बुजुर्ग खड़ा था,आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत

बीजापुर,न्यूज़ धमाका :- बीजापुर के मुरदोंडा गांव के समीप रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। होने रात आठ बजे के आसपास हुई इस घटना के समय तेज बारिश हो रही थी। घटना की सूचना को रात में ही दे दी गई थी।

बताया रहा है कि कि जिस वक्त आकाशीय बिजली गिरी 10वीं का छात्र गुरुदयाल यालम (15 वर्ष) गांव में घर के पास एक पेड़ के नीचे खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। तभी आकाशीय बिजली गिरी और छात्र को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

छात्र हायर सेकेण्डरी स्कूल आवापल्ली में अध्ययनरत था। इसी दौरान हुई एक अन्य घटना में 50 वर्षीय बुजुर्ग अंगनपल्ली मुत्ता भी बारिश के समय पेड़ के नीचे खड़ा था। उसी समय आकाशीय बिजली गिरी जिससे मुत्ता की भी मौके पर मौत हो गई। बारिश थमने पर रात में ही दोनों मृतक के परिजनों ने थाना आवापल्ली जाकर घटना की जानकारी दी। गांव में दो लोगों की मौत से शोक पसर गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!