छतीसगढ़बालोद

 नाले में कार के डूबने से सरकारी डॉक्टर की मौत, तो इधर बाइक और कार की टक्कर में दो युवकों की गई जान

बालोद/ कोंडागांव न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में एक डॉक्टर और दो युवकों की मौत हुई है. पहली घटना बालोद जिले से है. जहां कार अनियंत्रित होकर नाले में डूब गई. हादसे में कार चला रहे सरकारी डॉक्टर की मौत हो गई. दूसरी घटना कोंडागांव जिले की है. फरसगांव बड़े डोंगर मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

कार के नाले में डूबने से डॉक्टर की मौत

बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के भूलन्डबरी गांव में कार अनियंत्रित होकर नाले में जा डूबी. हादसे में कार चला रहे सरकारी गाड़ी से समय रहते नहीं निकल पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई. मृतक डॉक्टर का नाम थानेश साहू बताया जा रहा है. डॉक्टर ग्रामीण चिकित्सा सहायक के पद पर कटेकल्याण गांव में पदस्थ था. मामले में पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और जांच में जुट गई है.

बाइक और कार में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत

कोंडागांव जिले में फरसगांव बड़े डोंगर मार्ग पर पतोड़ा गांव के पास कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव चीरघर भेजवाया. साथ ही आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!