छतीसगढ़रायगढ़

लाॅज में देह व्यापार, कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ें गए युवक-युवतियां…

Raigarh News: लाॅज में देह व्यापार, कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ें गए युवक-युवतियां...

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देर शाम छापा मारकर 4 युवती, 3 युवकों को पकड़ा है। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। घटना खरसिया थाना इलाके की है।

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के तेलीकोट धरसा रोड इलाके में स्थित एक लाॅज में देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने अपना एक पॉइंटर लाॅज में भेजा। पॉइंटर द्वारा लाॅज में देह व्यापार की शिकायत सहीं पाये जाने पर बाहर खड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान लाॅज के कमरे में चार युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।

युवक-युवतियां पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। सभी को गिरफ्तार कर खरसिया थाने लाया गया।

बताया जा रहा है कि लाॅज मालिक कार्रवाई के दौरान फरार हो गया। पुलिस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे इस संबंध में पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई आईपीएस हर्षित मेहर के नेतृत्व में की गई। फिलहाल मामले में आगे की जाँच कार्रवाई जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!