गयाबिहार

बिहार : प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या

गया न्यूज़ धमाका /// जिले में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मामला जिले के बोधगया प्रखंड के कन्हौल पंचायत के बगाही गांव का है, जहां शनिवार की सुबह छोटू मांझी नाम के शख्स की हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि मृतक छोटू मांझी कन्हौल पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र दास की बेटी से प्यार करता था दोनों के बीच पिछले चार-पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी दोनों पक्षों को थी. दो साल पहले प्रेमिका के परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उनका प्रेमी के परिजनों से लड़ाई झगड़ा भी हुआ था.

शुक्रवार की देर रात छोटू मांझी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. रात को वो वहीं रुका. हालांकि, सुबह में जब इसकी जानकारी पूर्व मुखिया जितेंद्र दास और उसके परिजनों को मिली तो वे आग बबूला हो गए, जिसके बाद उन्होंने पहले अपनी बेटी, फिर छोटू मांझी की लाठी डंडे से पिटाई की. पिटाई के क्रम में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना पाकर बोधगया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने चली गई. वहीं, घटना के बाद पूर्व मुखिया जितेंद्र दास और उसके परिजन फरार हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है मृतक छोटू मांझी पहले पूर्व मुखिया जितेंद्र दास के यहां ट्रैक्टर चलाता था.इसी बीच उसे उसकी बेटी से प्यार हो गया, जिसकी जानकारी होने पर पूर्व मुखिया ने उसे मारपीट कर नौकरी से बाहर निकाल दिया था. मृतक शादीशुदा है, उसके पांच बच्चे भी हैं. इसके बावजूद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा

लड़की के परिजनों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस मामले में बोधगया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. परिजनों द्वारा प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!