छतीसगढ़नारायणपुर

नारायणपुर में युवक पर कुल्‍हाड़ी से हमला, जमीन विवाद मामले में नकाबपोश हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

नारायणपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब परिजन पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के झारा गांव में सोमदेर कोर्राम पांच अगस्त की रात अपने परिवार के साथ घर में ही था। इसी बीच रात में कुछ नकाबपोश घर में घुस आए। नकाबपोश हमलावरों ने युवक पर कुल्हाड़ी से एकाएक हमला कर दिया।

हमले के दौरान युवक की चीख सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण घर पहुंचे तो सभी हमलावर मौके से भाग निकले। पीड़ित के घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं हमले में घायल युवक को फौरन नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह कोई नक्सल घटना नहीं है। जमीन विवाद को लेकर हत्या करने का प्रयास किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!