क्राइमभाटापारा

भाटापारा : दैहिक शोषण वाला फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी, पीड़िता की शिकायत पर युवक गिरफ्तार

भाटापारा न्यूज़ धमाका /// एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने भाटापारा के गोल्डी ऊर्फ अविनाश शुक्ला नामक व्यक्ति को आज जेल भेज दिया है। आरोपी पर आरोप यह है कि उसने पीड़िता के साथ तीन सालों से शारीरिक संबंध बनाते हुए फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे, जिसे दिखाकर वह ब्लैकमेल करता रहा।

फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसने महिला से 3 लाख रुपए, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल भी रख लिए। इतना ही नहीं, बल्कि इतना सब कुछ लेने के बाद भी वह शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है, जब उसने पहली बार शारीरिक संपर्क बनाए थे, तब उसे पता नहीं था कि आरोपी युवक ने उसके वीडियो और फोटो बना लिए हैं।

काफी दिनों बाद जब उसने वायरल करने की धमकी दी, तब पीड़िता को अहसास हुआ कि आरोपी ने खुफिया तरीके से उसके वीडियो और फोटो खींचकर अपने पास रख लिए हैं। इन्हीं वीडियो और फोटो के आधार पर पीड़िता को धमकी देता रहा।

पीड़िता रोज रोज की धमकी से परेशान हो चुकी थी। पीड़िता के सर से पानी जब उपर जाने लगा, तब उसने इसकी शिकायत थाने में की। भाटापारा शहर थाने ने मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद आरोपी गोल्डी ऊर्फ अविनाश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!