![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2021/10/28_04_2020-murder_20227878.jpg)
ग्वालियर न्यूज़ बदमाशों ने युवक को 4 गोली मारी। गोली युवक के छाती में लगी। गनीमत रही कि चार गोली लगने के बाद भी युवक की जान बच गई। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कंपू थाना क्षेत्र के आयुर्वेदिक कॉलेज के पास अतुल शर्मा नाम के युवक को गोली मार दी। गोली भी एक या दो नहीं ब्लकि चार गोली। सभी युवक नकाब पहने हुए थे। गोली मारने के बाद सभी युवक भाग गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। युवक को गोली पुरानी रंजिश के चलते मारी गई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।