कोंडागांवछत्तीसगढ

यश मरकाम का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन

कोंडागांव न्यूज़ माकड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वी में भर्ती हेतु परीक्षा में क्षेत्र के भी अनेक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया जिनका परीक्षा केंद्र शा हायर सेकंडरी स्कूल माकड़ी में था। कोरोना महामारी के चलते ये परीक्षा दो बार निरस्त भी हुयी। तथा अन्ततः 11 अगस्त 2021 को यह परीक्षा हुयी। प्रश्न का स्तर माध्यम रहा। मगर कोरोना काल में बच्चे डिस्टर्ब भी रहे। फिर भी अपना परिश्रम को बनाएं रखें। प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए और डेढ़ माह के लंबे इंतजार के बाद परिणाम आया । जिसमें ग्राम टेड़मुंडा के यश मरकाम पिता पिंटू मरकाम, माता श्रीमती संतोषी मरकाम शिक्षिका हैं जो कि छात्र कैंब्रिज केरला मॉडल अंग्रेजी स्कूल माकड़ी में अध्ययनरत थे। सभी स्कूल कालेजों के बंद रहने के बावजूद भी यह छात्र यश मरकाम ने अपने दम पर माता पिता के मार्गदर्शन से कोंडागांव जिला में जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित होने में सफलता हासिल की। जो कि काबिले तारीफ है। कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम उनके बड़े पापा हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!