
कोण्डागांव न्यूज़ धमाका जिले के वरिष्ठ नागरिक हेमचंद्र सिंह राठौर , विगत रात्रि अनंत यात्रा को निकल गए। उनके निधन की खबर से नगर व क्षेत्र में ष्षोक की लहर दौड गयी। वे तिरानवे वर्ष की आयु में भी पूरी तरह फिट थे। हेम बाबू के नाम से मषहूर तपे हुए वरिष्ठ कांग्रेसी, सामाजिक चिंतक, मूर्धन्य लेखक,व जबरदस्त गजलकार थे, हिंदी और उर्दू दोनों भाषाओं के साथ ही हल्बी,गोंडी आदि स्थानीय बोलियों के भी बहुत अच्छे जानकार थे। इनकी रचनाएं ककसाड़ सहित देश की चोटी के पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। वे हिंदी साहित्य परिषद कोंडागांव के संरक्षक थे। हेम बाबू की गिनती देश के चोटी के शिकारियों में होती थी। एक जमाने में अंचल को कई आदमखोर शेरों के आतंक से आम लोगों को निजात दिलाई थी। जिसे लोग आज भी याद करते है।