गरियाबंदछत्तीसगढ

बिहान योजना के अंतर्गत जुड़ी महिला स्व सहायता समूह में पहुंची महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर

मैनपुर,न्यूज़ धमाका :- कार्यक्रम में क्लस्टर भर से बिहान योजना के अंतर्गत जुड़ी महिलाएं पहुंची थीं। ग्राम अमलीपदर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत सुरभि संकुल स्तर संगठन अमलीपदर द्वारा वार्षिक अधिवेशन रविवार को रखा गया था। इस दौरान महिला स्व सहायता समूह ने विधायक डमरूधर पुजारी से बैठक के लिए कलस्टर भवन व ग्राम संगठन भवन निर्माण कराने की मांग की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी थे। अध्यक्षता पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधन राम नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीतला पांडेय, मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रुति ध्रुवा मौजूद रहे।

क्षेत्र के क्लस्टर समन्वयक निधि साहू ने पूरे साल की बिहान योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमलीपदर क्लस्टर के 26 पंचायतों के 42 गांवों में 792 समूह कार्यरत हैं, 11649 परिवार की 9375 दीदियां बिहान योजना से जुड़ी हैं। 270 समूह की 3250 सदस्य आजीविका मिशन के तहत व्यवसाय के लिए बैंक से ऋण लेकर साबुन निर्माण, मशरूम उत्पादन, पेन, गुड़ व गोबर का दीया निर्माण किया जा रहा है।

समूह को और करना होगा विस्तृतः विधायक पुजारी

विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बिहान योजना में सभी महिलाओं को जोड़े जिससे महिलाएं सबल और सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपनी आजीविका चला सके। सभी महिलाओं को अपने सुझाव समिति में प्रस्तुत कर आने वाले दिनों में समूह को और विस्तृत करना होगा। भले ही इस प्रदेश की सरकार बिहान योजना में कितने रोड़े लगाए लेकिन सभी गरीब परिवारों के महिलाओं तक पहुंच कर उन्हें इस मिशन से जोड़कर मुख्यधारा में जोड़ना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!