भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई : तालाब में तैरती मिली महिला की लाश

भिलाई न्यूज़ धमाका /// वैकुंठधाम तालाब में सोमवार सुबह एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक बीमारी से तंग आकर ही महिला ने खुदकुशी की है और उसे सोमवार सुबह 6.30 बजे मोहल्ले के लोगों ने तालाब की तरफ जाते देखा भी है। लेकिन पुलिस जिस महिला की लाश को देखते ही खुदकुशी बता दे रही है उसमें कई अनसुलझे सवाल हैं, जिसका गोलमोल जवाब दिया जा रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह कि यदि महिला ने सोमवार सुबह तालाब में कूदकर खुदकुशी की तो कुछ ही घंटों में उसका शव पानी ऊपर कैसे आ गया। दूसरा यह कि महिला को खुदकुशी ही करनी थी, तो वह अकेली रहती थी अपने घर में ही कर सकती थी। वह तालाब तक खुदकुशी करने वह भी सुबह 6.30 बजे जब काफी लोग रहते हैं क्यों जाती। साथ ही महिला का शव तालाब में तैरते मिला तो उसका सलवार क्यों खिसका हुआ था। इस बारे में पुलिस का कहना है कि कूदते समय ऐसा हो सकता है। अब सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

छावनी थाने के एसआई नरेश सारवा – महिला का नाम बुसरो बानो (45) था। करीब 6 साल पहले उसका तलाक हो गया था। तब से वह कैंप 2 सुरेश किराना स्टोर के सामने अकेली रहती थी। उसके कोई संतान नहीं थी। उसे गंभीर बीमारी थी और लगभग 5 सालों से वह उसका इलाज भी करा रही थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!