छतीसगढ़रायपुर

महिला से गैंग रेप, रिश्तेदार ने दोस्त के साथ किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

 रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। शर्मनाक घटना को अंजाम महिला के रिश्तेदार और पड़ोस में रहने वाले युवक ने दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना गुढ़ियारी में अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

शिकायत के मुताबिक पीड़िता गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पति के बुआ का बेटा भी बालाघाट से उसके यहां घुमने के लिए आया था। इसी दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाले बिहार निवासी युवक के साथ उसकी जान पहचान हुई। दोनों अच्छे दोस्त बन गये थे।

बीते 29 अक्टूबर को महिला के पति के बुआ का लड़का अपनी भाभी को पड़ोस में रह रहे दोस्त के घर ले गया। यहां पर उसके साथ दोनों ने डरा धमका कर बारी बारी से दुष्कर्म किया। लोक लाज के डर से महिला घटना के कुछ दिनों तक चुप रही, जिसके बाद हिम्मत जुटाकर अपने पति को इसकी जानकारी दी।

18 नवंबर को महिला अपने पति के साथ गुढ़ियारी थाने पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!