छतीसगढ़कोरबा

जन्मदिन पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, दो साल के बेटे के साथ फरार आरोपी पति गिरफ्तार

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने दिल दहलाने वाली घटना का पर्दाफाश किया है. पत्नी के जन्मदिन पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर आराेपी पति अपने 2 साल के बेटे को लेकर फरार हो गया था, जिसे लोरमी से गिरफ्तार किया गया है.

यह घटना 13 अप्रैल की है. रामसागरपारा स्थित एक मकान में महिला मृत अवस्था में मिली थी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति अपने बेटे के साथ फरार हो गया था. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी एमबी पटेल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी. टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लोरमी बस स्टैंड के पास से आरोपी पति को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से उसका 2 साल का बेटा भी बरामद हुआ है.

आरोपी पति और मृतिका का हुआ था प्रेम विवाह

बताया जा रहा है कि आरोपी राजकुमार और मृतिका दुर्गा राजपूत का प्रेम विवाह हुआ था. शादी के बाद दो बच्चे हैं. आरोपी पति राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी दुर्गा राजपूत की हत्या इसलिए की, क्योंकि वह उसके चरित्र पर संदेह करती थी और अक्सर झगड़ा करती थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!