
रायपुर न्यूज़ धमाका /// आज उज्बेकिस्तान के नृत्य कलाकारों का दल राजधानी रायपुर पहुंचा।रायपुर में 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव करेंगे अपना प्रदर्शन . इससे पहले विदेशी कलाकारों की टीम कई टीम छत्तीसगढ़ पहुँच चुके है।तीन दिनों तक चलने वाला आदिवासी नृत्य महोत्सव, विदेशी और देशी कलाकारों के संगम से विविध कला रंगों में सराबोर, भव्य और काफी मनोरंजक होगा। महोत्सव में भाग लेने वाली लगभग सभी टीमें 27 अक्टूबर तक रायपुर पहुंच जायेंगी। 28 अक्टूबर को इन कला दलों के मार्चपास्ट के साथ भव्य एवं आकर्षक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज होगा।

