बीजापुरक्राइमछत्तीसगढ

अपडेट खबर : शराब पीने के दौरान विवाद में सहायक आरक्षक की हत्या , पत्नी के सामने 3 लोग चाकू मारकर भागे निकले

बीजापुर न्यूज़ धमाका /// जिले में भैरमगढ़ थाने के सहायक आरक्षक की हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार-शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि जवान 9 नवंबर से ड्यूटी से अनुपस्थित था। हत्या करने से पहले हत्यारों ने जवान को शराब पिलाई, फिर कुछ देर बाद घर में घुसकर पत्नी के सामने ही चाकू से वार कर मार डाला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , सहायक आरक्षक सुदरु हेमला भैरमगढ़ के पत्ता गोदाम पारा में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने सुदरु को शराब पिलाई थी। इस दौरान उनके और जवान के बीच कुछ विवाद हुआ था। विवाद को बढ़ता देख सुदरु रात में घर आ गया था। उसने विवाद की जानकारी अपनी पत्नी को भी दी थी। उसी रात लगभग 11;30 से 12;30 बजे के बीच तीनों शराबी घर पहुंचे।

जिन्होंने सुदरु के साथ घर में फिर से गाली-गलौज की। फिर पत्नी के सामने ही चाकू से सीने में वार कर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। वहीं इस घटना की सूचना पत्नी ने आस-पास के लोगों को दी। पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भैरमगढ़ SDOP तेरेश साहू ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। आपसी विवाद की वजह से हत्या की गई है। जवान की पत्नी हत्यारों को नहीं पहचानती है। फिलहाल कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!