छतीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय मंत्री डॉ. पेम्मासानी की मुलाकात, माओवादी क्षेत्रों में विकास को लेकर हुई चर्चा

रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ग्रामीण विकास, आदिवासी क्षेत्रों में संचार सुविधाओं का विस्तार और माओवादी प्रभावित इलाकों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य में केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख पक्के मकानों की स्वीकृति दी है। साथ ही 1,460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं अधिक सुलभ हो रही हैं।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कौशल विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. पेम्मासानी ने अपने हालिया नारायणपुर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के दौरे का अनुभव साझा करते हुए बताया कि माओवादी क्षेत्रों में अब तेजी से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा बनाए गए बेलमेटल, मिलेट्स और घरेलू उत्पादों की सराहना की और बताया कि ये महिलाएँ अब 15 से 20 हजार रुपये तक की मासिक आय अर्जित कर रही हैं।

उन्होंने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय में अपने दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बच्चों के साथ संवाद उनके लिए एक भावुक और प्रेरणादायक अनुभव रहा। डॉ. पेम्मासानी ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और जनजातीय समाज से मिले आत्मीय स्वागत की भी सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद भी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!