विदेश

युक्रेन के राट्रपति ज़ेलेंस्की की मांग- सभी वैश्विक हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर रूस पर प्रतिबंध लगाए जाएं

विदेश न्यूज़ धमाका /// यूक्रेन और रूस के बीच जंग प्रतिदिन तेज होती जा रही है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सभी वैश्विक एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर रूस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की का कहना है कि खार्किव में बमबारी के बाद रूसी मिसाइलों , विमानों और हेलीकॉप्टरों के लिए नो-फ्लाई जोन पर विचार करने का अब वक्त आ गया है। राष्ट्रपति का कहना है कि रूस की ओर से 56 रॉकेट दागे गाए हैं और 5 दिनों में 113 क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया है।

यूक्रेन ने यूएनएससी में कहा है कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से बड़े पैमाने पर आक्रमण है। रूस किंडरगार्टन , अनाथालयों , हॉस्पिटलों , मोबाइल चिकित्सा सहायता ब्रिगेड और एम्बुलेंस पर गोलाबारी के साथ हमला करता रहता है। यह नागरिकों को मारने के लिए उसकी दृढ़ संकल्पित कार्रवाई है।

आईआईएचएफ परिषद ने रूस से 2023 IIHF विश्व जूनियर चैम्पियनशिप की मेजबानी का अधिकार छिन लिया है। इस आयोजन के लिए एक नया मेजबान सर्च करने पर आने वाले दिनों में बातचीत होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!