
न्यूज़ धमाका:-रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए है. एलपीजी सिलेंडर के रेट में 105 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव न तो कम हुए है और न ही बढ़ोतरी हुई है.
लेकिन इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से महंगी हो गई हैं. नए रेट जारी होने के बाद राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से 2012 रुपये हो गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि 7 मार्च के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो सकता है. क्योंकि अभी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है. राज्य में छठे चरण की वोटिंग 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को है. इसके बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट भी बढ़ सकते है.
