ब्रेकिंग न्यूज़जबलपुर

उज्जवला योजना 2.0 जबलपुर से शुरुआत

अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया गरीब आदिवासियों और दलितों के साथ छल का आरोप

अमित शाह – शिवराज सिंह के बुलावे पर जबलपुर आया हूं।

जबलपुर न्यूज़ मध्यप्रदेश के जबलपुर सेउज्जवला योजना 2.0 योजना का किया गया शुभारंभ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 5 हितग्राही महिलाओं को उज्जवला का कनेक्शन दिया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कांग्रेस पर गरीब आदिवासियों और दलितों के साथ छल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के बुलावे पर जबलपुर आया हूं। बीजेपी सरकार देश मे पिछड़ों, आदिवासी, दलितों की सरकार है। कांग्रेस ने आदिवासी , दलित और गरीबों के साथ छल किया है।पीएम मोदी ने जो कहा वो करके के दिखाया। चाय बेचने वाले के बेटे ने प्रधनमंत्री बनने पर गरीब मां के दर्द को समझा ओर उज्जवला योजना लेकर आए। दूसरी बार सरकार बनने पर 1 करोड़ गैस सिलेंडर देने का लक्ष्य रखा गया है। मध्यप्रदेश में 70 लोगों का उज्ज्वला का फायदा देने का लक्ष्य रका गया है।शाह ने कहा कि 2022 तक हर घर मे बिजली का कनेक्शन होगा। हर घर में पानी पहुंचाने की शुरुआत की। पीएम ने गरीब कल्याण का काम करके दिखाया है। 15 महीने की कांग्रेस सरकार में लोगो को समझ मे आ गया। 15 महीने में कांग्रेस ने 17 योजना बंद की। आज 5 लाख महिलाओं के घर से धुआं गायब होने वाला है।उज्जवला योजना के  दूसरे चरण में प्रदेशभर में कुल 9 लाख लोगों को कनेशन देने का टारगेट है।पहली बार मे 5 लाख लोगों को दिया जाएगा निशुल्क कनेक्शन। बाकी 4 लाख कनेक्शन दूसरी पारी में दिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!