छतीसगढ़जांजगीर

शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत : शराब के जहरीली होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

Janjgir Champa

जांजगीर चांपा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में शराब पीने के बाद दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में  मौत हो गई। इसके की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात को बुडगहन निवासी दो युवक एक साथ में शराब पीते है। शराब पीने के बाद घर में अचानक दोनों युवकों की तबीयत बिगड़ने लगती हैं। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बलौदा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि, जहरीली शराब पीने की वजह दोनों की मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

स्टाफ नर्स की स्कूटी चोरी, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज कर रही थी ड्यूटी

इधर, सरगुजा जिले के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से स्टाफ नर्स की स्कूटी चोरी हो  गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया। स्कूटी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हो गई, जिसमें अज्ञात चोर स्कूटी का लॉक तोड़ता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!