छतीसगढ़रायपुर

राजनांदगाव में शूट करेगी “पंचायत” वेब सीरीज की टीम : सीएम साय से की मुलाकात, ग्राम-चिकित्सालय होगा नया प्रोजेक्ट 

रायपुर न्यूज धमाका – “पंचायत” वेब सीरीज की टीम अपने नए प्रोजेक्ट ग्राम-चिकित्सालय’ की शूटिंग छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव में करने वाली है। रविवार को टीम के सदस्यों ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। जहां सीएम ने वेब सीरीज ग्राम-चिकित्सालय के मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया। टीम ने सीएम को बताया कि उनका पिछला प्रोजेक्ट प्रसिद्ध ‘पंचायत’ सीरीज था, जो की काफी पॉपुलर रहा। लेकिन अब हम वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की शूटिंग राजनांदगाव में करने जा रहे हैं। 

राजनांदगाव में होगी शूटिंग 

वेब सीरीज की टीम ने सीएम श्री साय को बताया कि, उनके ‘पंचायत’ सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की शूटिंग मध्यप्रदेश में हुई है। मगर इस बार वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की कहानी के लिए जैसी लोकेशंस ढूंढी जा रही थीं, उसकी तलाश छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जाकर खत्म हुई। छत्तीसगढ़ ही बहुत सुंदर है और यहां सिनेमेटिक ब्यूटी बिखरी हुई है। हमें उम्मीद है कि, यहां फिल्माई जा रही यह वेब सीरीज भी ‘पंचायत’ की ही तरह सफल रहेगी। टीम ने आगे बताया कि, सीरीज में छत्तीसगढ़ के लोकल टैलेंट को भी कास्ट किया जा रहा है। यहां बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं जिनका उपयोग हम कर रहे हैं। इसलिए थियेटर से जुड़े कलाकारों सहित स्थानीय लोगों को सेलेक्ट किया गया है। लगभग एक महीने यहां शूट चलेगा।

सीएम साय बोले- हमारी सरकार फ़िल्म निर्माण को दे रही बढ़ावा 

सीएम विष्णुदेव साय ने वेब सीरीज की टीम से कहा कि, हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को लगातार बढ़ावा दे रही है। हमारा प्रयास है कि, छत्तीसगढ़ फ़िल्म शूटिंग के हब के रूप में उभरे। नई फिल्म नीति के तहत छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। राज्य में फ़िल्म सिटी स्थापित करने की दिशा में भी हम बढ़ रहे हैं। फ़िल्म सिटी के माध्यम से न सिर्फ स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार का भी सृजन होगा।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, द वायरल फीवर (टीवीएफ) के फाउंडर और ओनर अरुणाभ कुमार, डायरेक्टर दीपक मिश्रा, एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर गणेश शेट्टी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!