रायपुरछत्तीसगढ

दो मनचलों ने बीच रोड में लड़की को छेड़ा , पुलिस ने बिना शिकायत किया तुरंत गिरफ्तार

कार चालक ने वीडियो बनाकर किया वायरल

रायपुर न्यूज़ मनचलों के लड़की को छेड़ते हुए वीडियो सोशल  मीडिया में वायरल हुआ. इसकी जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस अधीक्षक ने गाड़ी के नंबर के आधार पर दोनों मनचलों को धरने के साथ गाड़ी को जब्त कर लिया है  शुक्रवार शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के बंगले के सामने 2 लड़कों के एक लड़की का पीछा कर छेड़ते हुए एक वीडियो सामने आया था. इस पर संज्ञान में लेते हुए रायपुर पुलिस ने 2 घंटे के अंदर उन्हें पकड़ लिया मामले में सिविल लाइन पुलिस ने स्वयं प्रार्थी बनते हुए पहले FIR दर्ज किया, इसके बाद कुशालपुर निवासी 19 वर्षीय नितिन शर्मा पिता मदन शर्मा और प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय राजू शर्मा पिता प्रज्ञा शर्मा को गिरफ्तार करने के साथ गाड़ी को जब्त कर लिया है. दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!