छतीसगढ़बलौदाबाजार

भाई दूज मनाकर लौट रहे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरा घायल 

बलौदा बाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बिगड़ी पर उसे रायपुर रिफर कर दिया गया। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रायपुर जिले के ग्राम मांढर का रहने वाला है। दोनों भाई भाई दूज के दिन अपनी बहन से मिलने बलौदा बाजार आया था। बीती रात को दो भाई अपनी बहन के ससुराल से अपने घर बाइक से वापस जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों भाई सिर के बल सड़क पर गिर गए और मौके पर ही एक भाई की मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई घायल हो गया। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बिगड़ी पर उसे रायपुर रिफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। 

यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 यात्रियों की हालत गंभीर

वहीं, बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में यात्रियों से भरी बस पलट गई है। डौंडीलोहारा नगर में लोहे की रेलिंग से टकराते हुए बस 5 फ़ीट नीचे पलट गई। इस हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। 12 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। कंडक्टर को भी गंभीर चोट आई है।

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, चालक फरार

मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है। हादसे के वक्त मुस्कान कंपनी की है बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर आ रही थी। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्रान्तर्गत की घटना। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुँच गई है। हादसे की वजह बस चालक की लापरवाही को माना जा रहा है। हादसे के बाद से ही बस चालक मौके से फरार हो गया है।
 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!