मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने कराया सिजलिंग फोटोशूट

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की अदाकारी का तो आज हर कोई दीवाना है. एक्ट्रेस जिस भी किरदार को निभाती हैं, पूरी तरह से खुद को उसमें ढाल लेती हैं. ऐसे में फैंस उनके शोज लेकर काफी उत्साहित रहते हैं. वहीं, एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश अवतार से भी अक्सर लोगों का ध्यान अपने ओर खींचा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर रुपाली की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है. रुपाली गांगुली ने कराया सिजलिंग फोटोशूट

रुपाली भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं. अक्सर वह फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक भी शेयर करती रहती हैं. अब फिर से एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को काफी स्टाइलिश अवतार में देखा जा रहा है.

काफी ग्लैमरस दिख रही हैं रुपाली रुपाली ने इस फोटोशूट के लिए प्रिंटेड डिजाइनर साड़ी स्टाइल ड्रेस कैरी की है. उन्होंने अपने इस अवतार को देसी टच दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए गले में सिल्वर चोकर सेट पहना है. इसके साथ उन्होंने सटल मेकअप किया है और बालों को हाफ बांधा हुआ है.

वहीं, उनकी मांग का सिंदूर इस लुक में चार चांद लगा रहा है. इस लुक में रुपाली काफी ग्लैमरस दिख रही हैं. ‘अनुपमा’ में दिख रही हैं रुपाली गौरतलब है कि रुपाली गांगुली को इन दिनों टीवी शो ‘अनुपमा’ में लीड रोल में देखा जा रहा है. दर्शकों को शो में रुपाली की एक्टिंग और किरदार ने खूब लुभाया है. यही कारण है कि ‘अनुपमा’ शुरुआत से ही टीआरपी लिस्ट में पहले पायदान पर बना हुआ है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!