छतीसगढ़बिलासपुर

यूपी के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, सेना का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

यूपी के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, सेना का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर गुमराह करने की कर रहे थे कोशिश…

बिलासपुर न्यूज धमाका – उसलापुर रेलवे स्टेशन में गांजा तस्करी करते हुए उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को सिविल लाइन थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर फर्जी पहचान पत्र दिखाया, लेकिन जांच में उनकी पोल खुल गई।

जानकारी के अनुसार, संदेही रूपेश सिंह (25 वर्ष) निवासी ग्राम कोटवा हनुमानगंज, थाना हडिया, जिला प्रयागराज और विनोद कुमार सिंह (38 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 38 बुड़ियादेवी मंदिर, थाना कोतवाली, जिला प्रतापगढ़ को पकड़ा गया है। उनके पास से 21 किलो 100 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन जब्त किया गया।

आरोपी रूपेश सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सेना का फर्जी पहचान पत्र दिखाया और इसी आईडी का उपयोग कर ट्रेन की टिकट भी खरीदी थी। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के साथ-साथ बीएनएस की कूटरचना संबंधी धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे गांजा कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई करने वाले थे। इस पूरे नेटवर्क की एंड-टु-एंड इन्वेस्टिगेशन की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!