छतीसगढ़कोंडागांव

शांति और सौहार्द से मनाए जाएंगे पर्व-त्योहार : कोंडागांव में प्रशासन व डीजे संचालकों की बैठक

कोंडागांव न्यूज धमाका – आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सोमवार को एसडीएम कार्यालय कोंडागांव में बैठक आयोजित की गई। इसमें गणेश उत्सव समितियों और डीजे संचालकों के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एसडीओपी रूपेंद्र कुमार, थाना प्रभारी तामेश्वर चौहान और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान ऊँची आवाज़ में डीजे संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।

प्रमुख दिशा-निर्देश

  • निर्धारित समय सीमा के बाद डीजे संचालन पूर्णतः बंद रहेगा।
  • ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन आवश्यक होगा।
  • नियम उल्लंघन पर संचालकों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
  • आयोजक और संचालक सुनिश्चित करेंगे कि शांति व कानून व्यवस्था भंग न हो।
  • सड़क पर डीजे वाहन खड़ा कर भीड़ बढ़ाने या अतिरिक्त लाउडस्पीकर लगाने पर रोक रहेगी।
  • डीजे संचालन के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

गणेश उत्सव समितियों और डीजे संचालकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे और त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!