
रायपुर न्यूज धमाका – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पदभार संभालने के बाद सोमवार को विभागीय अधिकारियों की पहली समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में शिक्षा सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय, SCERT, समग्र शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मंत्री यादव ने प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करने पर विशेष चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षा की बुनियादी संरचना को मज़बूत करने के साथ-साथ शिक्षण पद्धति और परिणामों में भी सुधार सुनिश्चित किया जाए।
कार्यभार संभालने से पहले शिक्षा मंत्री यादव ने दूधाधारी मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने महंत राम सुंदर दास से भी भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।



