छतीसगढ़रायपुर

झारखंड रेल हादसे के दूसरे दिन भी ट्रेनें प्रभावित, छत्‍तीसगढ़ से गुजरने वाली छह गाड़ियां निरस्‍त, सात का बदला रूट

झारखंड रेल हादसे के दूसरे दिन भी ट्रेनें प्रभावित, छत्‍तीसगढ़ से गुजरने वाली छह गाड़ियां निरस्‍त, सात का बदला रूट

रायपुर न्यूज़ धमाका – दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बड़ाबाम्बो स्टेशन में मंगलवार को 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल पटरी से उतर गई। इसकी वजह से रायपुर मंडल से गुजरने वाली गाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं। इसमें मंगलवार को तो पांच गाड़ियों को निरस्‍त कर दिया गया है, जबकि 31 जुलाई बुधवार को भी छह गाड़ियों को निरस्‍त किया गया है। इसके अलावा सात गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।

मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतरी हावड़ा-मुंबई एक्‍सप्रेस

झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के बेपटरी हुई एक मालगाड़ी के डिब्बों से टकराकर हावड़ा से मुंबई जा रही मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई और 42 घायल हो गए हैं।

31 जुलाई बुधवार को यह गाड़ियां रहेंगी निरस्‍त

– 12262 हावड़ा –मुंबई एक्सप्रेस

– 18030 शालीमार – एलटीटी एक्सप्रेस

– 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी जंक्शन)-टाटा एक्सप्रेस

– 12768 सांतरागाछी- हजूर साहिब नान्देड एक्सप्रेस

– 18109 टाटा – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी जंक्शन) एक्सप्रेस

– 18113 टाटा –बिलासपुर एक्सप्रेस

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी यह गाड़ियां

– 30 जुलाई को ऋषिकेश से चलने वाली 18478 ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ईब- झारसुगुड़ा रोड होकर चलेगी।

– 30 जुलाई को एलटीटी से चलने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नौगांव-मूरी – चांडिल-टाटा होकर चलेगी।

– 30 जुलाई को मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई –हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नौगांव-हटिया-बोकारो स्टील सिटी –आद्रा –मिदनापुर – खड़गपुर होकर चलेगी।

– 30 जुलाई को अहमदाबाद से चलने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नौगांव-हटिया – बोकारो स्टील सिटी –आद्रा –मिदनापुर – खड़गपुर होकर चलेगी।

– 30 जुलाई को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी- ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा रोड- ईब होकर चलेगी।

– 30 जुलाई को हावड़ा से चलने वाली 12834 हावड़ा – अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टाटा – चांडिल- पुरुलिया- हटिया –राऊरकेला होकर चलेगी।

– 31 जुलाई को हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा – मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टाटा – चांडिल- पुरुलिया- हटिया –राऊरकेला होकर चलेगी।

मंगलवार को यह गाड़ियां रहीं निरस्‍त

– 12101 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस

– 18114 बिलासपुर –टाटा एक्सप्रेस

– 12130 हावड़ा – पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस

– 22906 शालीमार- ओखा एक्सप्रेस

– 12809 मुंबई –हावड़ा मेल एक्सप्रेस

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!