छतीसगढ़कोरबा

ओवरटेक के चक्कर में भिड़े ट्रेलर और ट्रक, चालक और हेल्पर की हुई दर्दनाक मौत…

कोरबा न्यूज धमाका – ऊर्जाधानी में सड़क हादसों पर लगाम कसती नजर नहीं आ रही है. ताजा घटनाक्रम में पाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पाली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डुमरकछार मार्ग पर सुबह 5 बजे ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. दोनों गाड़ियां बिलासपुर की ओर जा रही थीं, जिनमें तेज गति से ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होने से भिड़ंत हो गई. हादसे में ट्रेलर चालक व हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों सगे भाई थे.

सूचना बाद मौके पर पाली पुलिस व 112 की टीम पहुंची. घायल ट्रक चालक को 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. दूसरी तरफ घंटों की मशक्कत के बाद ट्रेलर में फंसे ड्राइवर व हेल्पर की बॉडी को क्रेन व गैस कटर के माध्यम से निकाला गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!