हेल्थ

पेट की चर्बी घटाने के लिए ‘इमली’ से बनाएं ये खास ड्रिंक, जानें विधि और सेवन करने का सही समय

इमली का जूस सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। साथी ही ये वजन घटाने में भी सहायक है।

खट्टी-मीठी इमली का इस्तेमाल सबसे ज्यादा भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। खट्टी चटनी बनानी हो, सांभर को   चटपटा बनाना हो या फिर गोलगप्पे के पानी को खट्टा-तीखा स्वाद देना हो, इमली एक ऐसी चीज है जो सभी डिशेज के साथ मिलकर उसके टेस्ट को कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है। बहुत से लोग इमली को ड्राई खाना पसंद करते हैं।  सबसे पहले इमली को अच्छी तरह से धोकर उसके अंदर से बीज को निकाल लें। एक पैन में दो गिलास पानी डालकर उसमें इमली डाल दें। करीब 10 मिनट तक पानी को ऐसे ही उबलने दें। 10 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और इमली को बाहर निकालकर उसे हाथ से या फिर किसी चीज की सहायता से उसे दबाकर उसका रस निकाल लें। सबसे पहले इमली को अच्छी तरह से धोकर उसके अंदर से बीज को निकाल लें। एक पैन में दो गिलास पानी डालकर उसमें इमली डाल दें। करीब 10 मिनट तक पानी को ऐसे ही उबलने दें। 10 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और इमली को बाहर निकालकर उसे हाथ से या फिर किसी चीज की सहायता से उसे दबाकर उसका रस निकाल लें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसे पीने से पहले आप चाहे तो इसमें स्वादानुसार शहद भी मिला सकते हैं। इसे आप रोजाना पीएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे वजन घटने लगेगा। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इमली का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन्स, मिनरल्स और डाइटरी फाइबर से भरपूर इमली सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। इमली का ताजा ड्रिंक पीने से आपको पेट की चर्बी घटाने में आसानी होगी। आइए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका, सेवन करने का समय और अन्य फायदे। इसका सेवन खाना खाने से 30 मिनट पहले करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। इमली वजन घटाने के अलावा पाचन के लिए बेहतरीन है। ये अपच, कब्ज या फिर सूजन जैसी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने का काम करती है। इमली का जूस आपकी खूबसूरती को निहारने का भी काम करता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो स्किन के टेक्सचर को ठीक करने में मदद करता है। इमली से बना जूस दिल के लिए अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!