छतीसगढ़

तीन युवकों ने एस बी आई बैंक में घुंसकर बैंक मैनेजर और कर्मचारियों से की मारपीट

तखतपुर न्यूज़ धमाका – बैंक में घूसकर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर से मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीडित मैनेजर ने तखतपुर थाने में मामले की शिकायत की है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक का है.

तीन युवकों ने एसबीआई बैंक कर्मियों से मारपीट की है. इस घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा कि लोन सेटलमेंट करने को लेकर तीन युवकों ने विवाद किया. बैंक कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए तीनों युवकों ने मारपीट भी की. इस घटना के बाद बैंक में लेनदेन प्रभावित है.

इस मामले की शिकायत एसबीआई मैनेजर अंकित भूषण लाल और फील्ड मैनेजर प्रेम कुमार जायसवाल ने तखतपुर थाने में की है. इस घटना के बाद बैंक में तनाव की स्थिति है. वहीं एसबीआई बैंक के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!