नई दिल्लीक्राइमदेश

सोने की तस्करी में शामिल एयर इंडिया के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// विमान की सीट के नीचे सोने को छुपकर तस्करी करते एयर इंडिया के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. उन पर हाल की एक घटना में साथ देने का आरोप लगाया गया है, जिसमें एक विमान की सीट के नीचे रखा 1.5 किलो सोना जब्त किया गया था.

एक यात्री, जिससे बाद में मामले में पूछताछ की गई ने एयर इंडिया के तीन कर्मचारियों की संलिप्तता का खुलासा किया. इन तीनों को सोने की तस्करी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.सीमा शुल्क विभाग का दावा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों की मदद से तस्कर सीट के नीचे छिपा हुआ 75 लाख रुपये का सोना लेकर आए थे. एक अधिकारी ने कहा, “..वरना विमान की सीट के नीचे सोना छिपाना संभव नहीं था.” 16 नवंबर को जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने एक विमान से सोना जब्त किया था. सीमा शुल्क के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिवराम मीणा, ज्ञानचंद मीणा और कौशल वर्मा की मिलीभगत से विमान की सीट के नीचे सोना छिपाया गया था तत्पश्चात तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!