
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी प्रदेश भर की महिलाओं ने आज अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले जयपुर कलेक्ट्रेट पर एकजुट हुए.
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी प्रदेश भर की महिलाओं ने आज ‘अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ’ के बैनर तले जयपुर कलेक्ट्रेट पर एकजुट हुए और बकाया भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिसका भुगतान 2 वर्ष से नहीं करने से इन समूह की महिलाओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. दीपावली से पूर्व बकाया भुगतान को लेकर महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया.. संगठन के संरक्षक छोटेलाल बुनकर ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीनस्थ आंगनबाड़ी केन्द्रो में पौषाहार की आपूर्ति अल्प मुनाफे पर उधार और ब्याज पर राशि उठाकर कोरोनाकाल से पूर्व आपूर्ति की थी.




