विदेश

पति ने पत्नी से परेशान होकर , भागकर सीधा पुलिस स्टेशन पंहुचा और कहा कि उसे जेल में डाल दिया जाए

एक शख्स अपनी पत्नी की अजीबोगरीब मांगों से इतना आजिज आ गया है कि उसने पुलिस से गुहार लगाते हुए खुद को जेल में डालने की अपील की है. शख्स का कहना है कि पत्नी के साथ एक घर में रहने से अच्छा है वो जेल चला जाए. इस शख्स को ड्रग्स मामले में नजरबंद किया गया है

इटली में रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी से इतना परेशान आ गया है कि उसने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि उसे जेल में डाल दिया जाए, क्योंकि वो पत्नी के साथ नहीं रह सकता. दरअसल, इस शख्स को ड्रग्स के एक मामले में घर पर ही नजरबंद रहने की सजा मिली है. ऐसे में उसे हर पल पत्नी के साथ गुजारना पड़ रहा है, जो उसके लिए बेहद मुश्किल हो गया है.  यह 30 वर्षीय शख्स अपनी पत्नी की अजीबोगरीब डिमांड से परेशान है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शख्स अपनी पत्नी की मांगों से आजिज आ गया है. उसका कहना है कि पत्नी जबरन सेक्स करने को मजबूर करती है, जो उसके लिए अब संभव नहीं है. शख्स ने कहा कि जब वो अपनी पत्नी की इच्छा पूरी नहीं कर पाता, तो उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है. इसलिए उसे घर के बजाये जेल में रहने दिया जाए.पत्नी पीड़ित शख्स इटली की राजधानी रोम (Rome) का रहने वाला है. रोम पुलिस ने रविवार को बताया कि घर में नजरबंद किया गया शख्स अचानक उसके पास पहुंचा और जेल में डालने की गुजारिश करने लगा. शख्स ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ एक घर में नहीं रह सकता. पत्नी के साथ रहना जेल में रहने से भी ज्यादा खौफनाक है, इसलिए उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाए.पुलिस के मुताबिक, नजरबंद शख्स किसी तरह अपने घर से भागने में सफल रहा और वहां से सीधा पुलिस स्टेशन चला आया. उसने अधिकारियों से गुजारिश की कि उसे बाकी की सजा जेल में ही काटने दी जाए. बता दें कि यह शख्स कई महीनों से ड्रग्स से जुड़े अपराधों के लिए घर में नजरबंद है और उसकी सजा पूरी होने में अभी कुछ साल बाकी है. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!