टेक्नोलॉजी

बड़ी स्क्रीन और तगड़ी बैटरी वाला Tablet, कम कीमत में मिलेंगे धुआंधार फीचर्स,Lenovo ने लॉन्च किया

लेनोवो ने अपने हाल ही में लॉन्च किए टैबलेट, Lenovo Tab K10 का एक नया एंटर्प्राइज वर्जन लॉन्च किया है जो कम कीमत में कई सारे फीचर्स से लैस है. आइए इसके बारे में जानते हैं

नई दिल्ली. इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी, लेनोवो (Lenovo) ने पिछले महीने Lenovo Tab K10 नाम का एक एंड्रॉयड टैबलेट भारत में लॉन्च किया था. अब उस लॉन्च कुछ ही हफ्तों बाद, लेनोवो ने अब भारत में उसी टैबलेट का एक ‘एंटर्प्राइज वर्जन’ (Enterprise Version) लॉन्च किया है. आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं..  यह टैबलेट 8-इंच के एचडी डिस्प्ले और 1,280 x 800 पिक्सल के रेसोल्यूशन के साथ आया है और इसमें यूजर्स को एलटीई (LTE) कनेक्टिविटी का ऑप्शन नहीं मिलेगा. हम आपको बता दें कि Lenovo Tab K10 में 10.3-इंच की एफएचडी स्क्रीन और LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है. इस टैब को बिजनेस करने वाले बैटरी और बैटरी-लेस मोड्स में ले सकते हैं और बिजनेसमैन अपनी जरूरत और अपने बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से इसे कस्टमाइज कर सकते हैं. इसके बाकी फीचर्स Lenovo Tab K10 वाले ही हैं. MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक लेनोवो का यह नया एंटर्प्राइज वर्जन उसके हाल ही में लॉन्च हुए Lenovo Tab K10 का ही एक मॉडिफाइड वर्जन है. इसमें उस टैब के फीचर्स के साथ यूजर को कई सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स मिलेंगे. लेनोवो का यह कहना है कि अपने इस टैब में वो रीटेलर्स, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, फाइनैन्स और एजुकेशन के फील्ड्स से जुड़े लोगों के लिए कस्टमाइजेबल ऑप्शन्स दे रहे हैं. इस टैब की कीमत की बात करें तो भारत में लेनोवो के इस इडिशन को आप 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!