राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में इस बैंकिग स्टाॅक के 75 लाख शेयर जुड़ गए हैं. झुनझुनवाला ने इस स्टॉक पर अपना भरोसा कायम रखा है और फेडरल बैंक में अपनी हिस्सेदारी को बना कर रखा.
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका इससे अब उनके पोर्टफोलियो में फेडरल बैंक के 75 लाख शेयर जुड़ गए हैं. यानी बिग बुल को इस शेयर पर भरोसा है. और इसी के साथ ये शेयर साल के अपने उच्चतम स्तर पर है. फेडरल बैंक की जुलाई 2021 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक बिग बुल ने इस स्टॉक पर अपना भरोसा कायम रखा है और फेडरल बैंक में अपनी हिस्सेदारी को बना कर रखा. बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पास सितंबर के अंत तक फेडरल बैंक के 5.47 करोड़ शेयर यानी 2.64% की हिस्सेदारी थी. वहीं उन्होंने अपनी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के साथ मिलकर बैंक के 2.10 करोड़ शेयर यानी 1.01% की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है. प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक का शेयर शुक्रवार को 52 हफ्ते के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया. इसका शेयर बीएसई पर 105.6 रुपये पर पहुंच गया और शाम में गुरुवार के 96.55 रुपये के बंद स्तर से 7.77% बढ़कर 104 रुपये पर बंद हुआ. अगर इस शेयर की बीते एक महीने की चाल देखी जाए तो इसका प्राइस 28.3% चढ़ा है. पिछले साल 30 अक्टूबर को बैंक का शेयर सबसे निचले स्तर 49.80 रुपये पर था . आपको बता दें कि राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग वाला ये स्टॉक Q2FY22 के मजबूत नंबरों के बाद ऊपर की ओर बढ़ने का इशारा कर रहा है. वहीं, शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स की मानें तो फेडरल बैंक ने मजबूत कारोबारी मोमेंटम दिखाया है और इसके शेयर आने वाले समय में और भी बड़ा उछाल दे सकते हैं.
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता