छतीसगढ़अंबिकापुर

घर में चोरों ने बोला धावा : लाखों के कैश और सोने- चांदी के जेवर लेकर हुए फरार

अंबिकापुर न्यूज धमाका – सीतापुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता के घर पर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया और लाखों रुपए की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। इस चोरी की घटना ने न केवल क्षेत्रवासियों को हैरान किया, बल्कि पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता का परिवार एक रिश्तेदार के शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उनका घर निशाना बनाया। घर से करीब 15 लाख रुपये की नगदी और 2 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का अनुमान है।चोरी की घटना सीतापुर शहर के मुख्य मार्ग NH43 पर स्थित खादी भंडार के पास हुई। 

घटना की गंभीरता से जांच जारी 

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। सीतापुर पुलिस की रात्रि गश्त की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि चोरों ने यह वारदात ऐसे समय में अंजाम दी, जब पूरे इलाके में गश्त हो रही थी। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। चोरी की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है, और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!