छतीसगढ़जांजगीर

महामाया मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दान पेटी से 2.50 लाख रुपए किए पार

जांजगीर-चांपा न्यूज धमाका – अकलतरा के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में मध्य रात्रि को मंदिर की दानपेटी से लगभग ढाई लाख रुपए चोरों ने चुरा लिया है। गौरतलब है कि अकलतरा का महामाया मंदिर हर आमो-खास के साथ अकलतरा के सिंह परिवार की आस्था का केंद्र रहा है और यह मंदिर तालाबो से चारों ओर से घिरा बहुत सुरम्य वातावरण बनाता है और लोग यहां आकर शांति महसूस करते हैं लेकिन कुछ सालों से यहां सट्टा जुआ और चोरी की घटनाएं बढ़ गई है जिसके कारण लोग यहां असुरक्षित महसूस कर रहे हैं साथ ही यहां सट्टा के कारण अनेक घटनाएं हो रही है। जिसमे चोरी, आत्महत्या यहां घर से भागना शामिल हैं अगर इसकी बारीकी से जांच की जाये तो इसके तार सट्टा और जुआ से अवश्य जुड़ेंगे । यह भी विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा नेता नंद कुमार सिंह के घर भी चोरी हुई थी लेकिन चोरों का अब तक पता नहीं चल पाया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!