छतीसगढ़धमतरी

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में था 34 लाख का गांजा, एक्सीडेंट के बाद ड्रायवर ने झाड़ियों में छुपाया, पुलिस ने ऐसे पकड़ा…

धमतरी न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने 349.120 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। गांजे के साथ पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि एक वाहन ग्राम माड़मसिल्ली सियारीनाला के पास पलट गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की। इस दौरान वाहन में चार पैकेट गांजा मिला। वाहन के ड्रायवर से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने और भी पैकेट झाड़ियों में छूपाने की जानकारी दी।

दरअसल, 11-12 दिसम्बर को धमतरी पुलिस थाना केरेगांव को सूचना मिली की ग्राम माड़मसिल्ली सियारीनाला पुलिया के पास एक वाहन एक्सीडेंट होकर पलट गया है।

सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिया के नीचे एक वाहन महिन्द्रा कंपनी का XUV 500 क्रमांक HR 26 BU * 9823 गिरा पड़ा था। साथ ही वाहन के पास एक व्यक्ति खड़ा था जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रदीप कुमार पिता सुभाषचन्द्र उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कानो थाना अग्रोहा जिला हिसार (हरियाणा) का रहने वाला बताया जिसके बाद एक्सीडेंट हुये वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 4 पैकेट गांजा मिला जिसके बाद आरोपी को कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि और गांजा का पैकेट नाला में झाड़ियों के बीच में छुपा कर रखा हूँ।

जिसके बाद झाड़ी के पास जाकर तलाशी लिया गया जहां पर 63 पैकेट गांजा मिला। कुल 67 पैकेट गांजा का वजन 349.120 किलो ग्राम कीमती 34,91,200 रूपये को जब्त कर थाना केरेगांव द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अप०क्र० 74/24 धारा 20 (बी)एनडीपीएस. एक्ट 1985 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोपी का नाम

प्रदीप कुमार पिता सुभाषचन्द्र उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कानो थाना अग्रोहा जिला हिसार (हरियाणा)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केरेगांव प्रदीप सिंह, प्रधान आरक्षक डिकेश कुमार सिन्हा,हेमराज ध्रुव, आरक्षक शक्ति सोरी,गणेश नेताम, जितेन्द्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!