छतीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर में पानी नहीं मिलने से मचा हाहाकार… पाइपलाइन में कचरा जमा होने से जलापूर्ति बाधित, पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हुई तो 4 लाख घरों में हो सकता है जल संकट

रायपुर न्यूज़ धमाका – बरसात के मौसम में राजधानीवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि यह समस्या फिल्टर प्लांट के पाइप लाइन में बारिश का कचरा जमा होने की वजह से शुरू हुई है. जिसकी वजह से आज सुबह शहर की सभी टंकियो में पानी की आपूर्ति नहीं हुई. इसकी सूचना मिलने पर पाइपलाइन की सफाई के लिए टीम जुट गई है.

जानकारी के अनुसार खारुन नदी स्थित वाटर वर्ल्ड फिल्टर प्लांट के पाइप लाइन में बारिश का कचरा जमा होने की वजह से आज शहर की सभी टंकियों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई. वार्ड के डीडी नगर सेक्टर 1 टंकी और डंगनिया पानी टंकी से भी सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है.

नगर निगम के अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ पाइपलाइन की सफाई के काम में पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं. शाम तक पानी आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है. अगर आज सफाई का काम पूरा नहीं हो सका तो यह समस्या अगले 1-2 दिनों तक बनी रह सकती है और राजधानी रायपुर के 4 लाख घरों में पानी की मुसीबत आ पड़ेगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!