भोपालमध्यप्रदेश

राजधानी के सात निजी स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मच गया हड़कंप,पुलिस जाँच में जुटी हुई  

भोपाल,न्यूज़ धमाका :- राजधानी के कुछ प्रतिष्‍ठित निजी स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक सात स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस की टीम स्कूलों का निरीक्षण करने में तेजी से जुट गई है।

अभी तक स्कूलों में कुछ भी ऐसा नहीं मिला है। यहां पर यह बता दें कि अभी सीबीएसई स्कूलों में 12वीं की टर्म-टू की परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में धमकीभरे ईमेल के इस प्रकरण से हड़कंप जैसी स्थिति बन गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्‍सेना ने बताया कि कोलार डीपीएस, ओरिएंटल स्कूल, सागर पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ कोएड स्कूल, आनंद विहार स्‍कूल, सेज स्‍कूल आदि को ईमेल भेजते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्कूलों में जांच जारी है।

क्राइम ब्रांच के एसपी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसका ईमेल एड्रेस रशियन नाम से है। उन्होंने बताया कि ईमेल कहां से किया गया, इसका सोर्स क्या है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही स्कूलों में बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वाड टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है।

यह लिखा था धमकीभरे ई-मेल में

स्‍कूलों को भेजे गए ई-मेल में धमकी देने वाले ने लिखा “स्कूल में दो शक्‍तिशाली बम रखे हैं। तुरंत पुलिस को काल करो। यह कोई मजाक नहीं। मैं फिर कह रहा हूं कि ये कोई मजाक नहीं है। सैकड़ों जिंदगियां मौत के मुहाने पर लटक रही हैं। फुर्ती दिखाओ। अब भी समय हैा अभी भी समय है। वरना सबकुछ तबाह हो जाएगा। फिर मत कहना कि चेतावनी नहीं दी। अब सबकुछ तुम्हारे हाथ में है।” साइबर पुलिस ईमेल भेजने वाले का सुराग तलाशने में जुटी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!