छतीसगढ़रायपुर

DEO दफ्तर में सुबह-सुबह मचा हड़कंप : ऑफिस खुलते ही आ धमके कलेक्टर साहब, लेने लगे एक-एक कर्मचारी का अटेंडेंस

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला कार्यालयों में समय सीमा को लेकर सख्‍ती शुरू हो गई है। इसी बीच कलेक्‍टर डॉ. गौरव सिंह ने सरकारी कार्यालयों का सुबह दौरा किया। इस दौरान कलेक्‍टर ने समय पर ड्यूटी नहीं आने वाले कर्मचारियों की क्लास लगा दी। साथ ही उन्होंने आफिस ग्राउंड में टेबल लगाकर कर्मचारियों की अटेंड़ेस भी ली। इस दौरान कलेक्टर के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे।

दरअसल, सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों की लेट लतीफी के कारण काम प्रभावित होता है। जिसके कारण जनता को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी बीच रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह बुधवार सुबह पेंशनबाड़ा डीईओ ऑफिस चेकिंग करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लेट पहुंचने वाले कर्मचारियों की क्लास लगा दी। वहीं आफिस में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए है।

कलेक्टर ने ली अटेंड़ेस 

औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑफिस के अटेंडेट रजिस्टर में एक-एक कर्मचारियों का नाम लेकर हाजरी ली। इस दौरान समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने वालों का नाम नोट किया गया। साथ ही लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को फटकार भी लगाई है। कलेक्टर गौरव सिंह ने समय सीमा की बैठक में सभी कर्मचारी और अधिकारी को सुबह 10 बजे आफिस पहुंचने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने देर से ऑफिस आने वाले पर कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद भी कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंच रहे थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!