छत्तीसगढरायपुर

प्रदेश में बारिश की बन रही संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यहां बरसात की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने 9 और 10 फरवरी को सरगुजा-बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की बरसात की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बन रहा है। इसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आने की संभावना है।

इसके कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन हो सकता है। यहां 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से घूमकर उत्तर-पूर्व हो चुकी है। इसकी वजह से धीरे-धीरे मौसम में गर्मी आएगी। सबसे पहले रात का तापमान बढ़ेगा और फिर न्यूनतम तापमान सामान्य पर आएगा, लेकिन यह फरवरी के दूसरे सप्ताह के आखिर में होगा। रविवार-सोमवार को अधिकतर केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया था।

9-10 फरवरी की बरसात के बाद ठंड का एक दौर और आएगा। दिन और रात के तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 3-4 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में हुई बरसात के बाद अम्बिकापुर, पेण्ड्रा रोड और दुर्ग में शीतलहर जैसी स्थिति बनी थी

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!