छतीसगढ़धमतरी

मुख्य डाकघर में लाखों की चोरी, CCTV का हार्डडिस्क भी साथ ले गए चोर

धमतरी न्यूज धमाका – शहर में फिर चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर चोरों ने थाने के बगल में स्थित मुख्य डाकघर से लाखों की चोरी की है। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। वहीं नजदीक ही लोक सेवा केंद्र में सेंधमारी की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्य डाकघर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मुख्य डाक घर की दूरी कोतवाली थाना से महज 50 मीटर है, ऐसे में पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। चोरों ने गैस कटर से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी के सबूत को छिपाने के लिए शातिर चोर सीसीटीवी के हार्डडिस्क को भी अपने साथ ले गए।

थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली थी, मामले की जांच जारी है। डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!