रायपुरछत्तीसगढ

दौड़ा-दौड़ाकर युवक को पीटा ,इलाज के दौरान हुई मौत

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में कार से गिरे कागजात को उठाने को लेकर विवाद में एक युवक की लाठी-राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक को आधा दर्जन लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पंकज याादव, विजय यादव, शंकर यादव, मृगुनाथ यादव समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपितों में दो नाबालिग हैं। आरोपित मूलत: बलिया उत्तरप्रदेश के रहने वाले और एक ही परिवार के हैं। पुलिस के अनुसार मारपीट की घटना ग्राम टंडवा में पंकज यादव की किराना दुकान के पास हुई। बीरगांव निवासी जितेंद्र यादव की कार से कागजात जमीन पर गिर गए थे, जिसे पंकज ने उठा लिया। इस पर जितेंद्र यादव ने आपत्ति की और विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो पंकज यादव ने फोन कर अपने परिवार वालों को बुला लिया।

उसके बुलावे पर विजय यादव, शंकर यादव, भृगुनाथ यादव लाठी, राड और पाइप लेकर पहुंचे। जितेंद्र यादव के साथ उसका साथी दिनेश यादव था। आरोपितों ने उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और लाठी-राड से पीटना शुरू कर दिया। जितेंद्र यादव वहां से भागने लगा तो सभी ने उसे घेरकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

उसे गंभीर चोट आई और गिर गया। मरा समझकर आरोपित वहां से चले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जितेंद्र को अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!