छतीसगढ़बिलासपुर

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर हुए फरार, बाहर आई आंत, हालत गंभीर

बिलासपुर न्यूज धमाका – आज शाम श्रीकांत वर्मा मार्ग पर कुंदन पैलेस के सामने बुलेट सवार तीन युवकों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर वार उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना के बाद तीनों बुलेट में बैठकर फरार हो गये. इस वारदात की भयावहता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि बदमाशों के हमले में पीड़ित युवक की आंत पेट से बाहर आ गई. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

पीड़ित युवक का नाम योगेश पंजवानी है जो कि व्यापार विहार में योगेश ट्रेडिंग कंपनी का संचालन करता है. इस घटना के बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. पीड़ित की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!