नई दिल्ली

महिला ने पूछा कि आपने मफलर क्यों नहीं पहना है? सीएम अरविंद केजरीवाल ठहाके लगाते हुए कही ये बात

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नगर निगम चुनाव के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने बुधवार को भी पदयात्रा की. इस दौरान जब वह एक गली में पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया. इस बीच सीएम ने एक महिला से उसका हाल जाना.

तभी महिला ने उनसे पूछा लिया कि आपने मफलर क्यों नहीं पहना है? इस पर अरविंद केजरीवाल ठहाका लगाते हुए बोले कि अभी ठंड नहीं आई है, इसलिए नहीं पहना. इसके बाद उन्होंने लोगों के साथ एक सेल्फी ली और फिर प्रचार के लिए आगे बढ़ गए. वहीं दोपहर तीन बजे एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल एक ऐतिहासिक ‘Mega Road Show’ भी करेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!